सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth on motorcycle injured after colliding with divider in Loharu

Bhiwani News: लोहारू में बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth on motorcycle injured after colliding with divider in Loharu
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने वीरवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कुलदीप उर्फ सोनू (35) निवासी गांव गोलपुरा का रहने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप उर्फ सोनू अपनी बाइक पर लोहारू से अपने गांव गोलपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान भिवानी रोड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने उसकी बाइक अज्ञात कारणों से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने तुरंत घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तथा लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी जुटानी शुरू कर दी है तथा मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। फिलहाल हादसा किन कारणों से हुआ, इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed