सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   1.12 lakh BPL cards cancelled in three years

Chandigarh-Haryana News: तीन साल में 1.12 लाख बीपीएल कार्ड किए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा में करीब 1.12 लाख बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड जनवरी से 2024 से जनवरी 2026 तक काटे गए। इसी तरह से एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) श्रेणी के करीब 7030 कार्ड भी रद किए गए हैं। कैथल के कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला के सवाल पर आवेदन और रद्द किए गए कार्डां का ब्योरा दिया। नागर ने जवाब देते हुए वर्ष 2024 से वर्ष 2026 तक प्रत्येक छह-छह माह का ब्योरा दिया है। कहा कि जनवरी 2023 से राशन वितरण के ब्योरे को पीपीपी यानी परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ा गया है। आवेदन के बाद अब कोई भी मामला लंबित नहीं है। यह भी बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बना दी है और खास श्रेणी यानी एवाईवाई या बीपीएल के तहत प्रो-एक्टिव हक पीपीपी के डाटा में स्वत: ही आ जाता है।
Trending Videos


---------

सिरसा में 10 वर्षों में कैंसर के 970 मामले आए सामने
चंडीगढ़। हरियाणा में कैंसर के केसों का मामला भी विधानसभा में उठा। कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव से सिरसा में घग्गर नदी के साथ और आसपास क्षेत्रों में पिछले 10 वर्षों में कैंसर रोगियों से संबंधित जिलेवार आंकड़ों की जानकारी मांगी। घग्गर नदी के पानी से सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले पानी की आर्सेनिक, यूरेनियम, सीसा जैसी भारी धातुओं की जांच कराई गई कि नहीं, इसका भी ब्योरा मांगा। इस पर राव ने कहा कि कैंसर जांच के लिए 5 शिविरों सहित अलग-अलग बीमारियों को लेकर 494 जांच शिविर लगाए गए। भारी धातुओं से संबंधित जांच नहीं कराई गई। 2016 में 71, 2017 में 84, 2018 में 60 रोगी चिह्नित किए। 2019 में 86, 2020 में 58, 2021 में 95, 2022 में 116, 2023 में 162, 2024 में 123 और 2025 में 115 कैंसर रोगी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed