सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   2.5 million animals were administered doses of anthrax and mouth disease.

Chandigarh-Haryana News: 25 लाख पशुओं के लगाई गई गलघोंटू व मुंहपका की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 11 जून तक चलेगा टीकाकरण, शेष पशुओं को डेढ़ माह बाद लगाई जाएगी डोज
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा में गलघोंटू और मुंहपका-खुरपका रोगों के निदान के लिए संयुक्त टीकाकरण चल रहा है। पशु पालन विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर टीकाकरण का कार्य 11 जून तक करेंगी। अभी तक करीब 25 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
11 मई से टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ था। भारत पशुधन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण चल रहा है। कुल 55 लाख डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। टीकाकरण से वंचित पशुओं का अगले डेढ़ माह बाद टीकाकरण किया जाएगा। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर ने बताया कि पूरे प्रदेश में गलघोंटू और मुंहपका से संबंधित बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed