सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Revenue Training Academy to be established in Kurukshetra

Chandigarh-Haryana News: राजस्व प्रशिक्षण अकादमी कुरुक्षेत्र में होगी स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव उमरी में 14 एकड़ भूमि की चिह्नित, योजना पर 100 करोड़ होंगे खर्च
Trending Videos

- राजस्व अधिकारियों, पटवारियों और फील्ड कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्याधुनिक तरीके से प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना होगी। कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में हरियाणा राजस्व प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने के लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। योजना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अकादमी स्थापित करने के लिए 14 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस अकादमी में राजस्व अधिकारियों से लेकर फील्ड स्तर तक के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना के लिए 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी। अब अकादमी की स्थापना को मंजूरी दे दी है। अकादमी में आधुनिक भूमि शासन प्रथाओं, भूमि रिकार्ड के डिजिटलीकरण, राजस्व कानूनों, विवादों के समाधान, भूमि अधिग्रहण, आपदा प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर प्रशिक्षण मिलेगा। इस संस्थान को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed