{"_id":"69ade01ce8b49a8c9806ab1d","slug":"3-officers-questioned-continuously-in-idfc-bank-embezzlement-case-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1060-966148-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आईडीएफसी बैंक गबन में 3 अफसरों से लगातार पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आईडीएफसी बैंक गबन में 3 अफसरों से लगातार पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईडीएफसी बैंक धोखाधड़ी के मामले में एसीबी दो सरकारी विभागों के तीन अधिकारियों से लगातार पूछताछ करने में लगी है। सूत्रों के अनुसार मामले में जल्द एक और सरकारी अधिकारी की गिरफ्तारी हो सकती है। पंचायत विभाग के एडमिन-2 के अधीक्षक प्रिंस को विभाग ने निलंबित कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक एसीबी पिछले कुछ दिनों से तीनों संदिग्ध अधिकारियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जाने दे रही है। उन्हें अगले दिन फिर से बुलाकर नए सिरे से लंबी पूछताछ की जा रही है।
एसीबी कई तथ्यों को वेरिफाई करने के साथ उनके बयानों के सत्यता की जांच भी कर रही है। पुख्ता सबूत होते ही एसीबी इन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लेगी।
सूत्रों के अनुसार अधीक्षक प्रिंस को जांच में शामिल करने के लिए एसीबी ने नोटिस भी कर दिया है। उसके मोबाइल नंबर पर बैंक से ट्रांजेक्शन होने वाले सरकारी राशि से संबंधित वन टाइम पासवर्ड आते थे।
एसीबी ने रिमांड में पूछताछ के दौरान आईडीएफसी बैंक की अधिकारी स्वाति धीमान और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के रीजनल हेड अरुण शर्मा से कई जानकारियां हासिल की हैं। इसमें राशि के ट्रांजेक्शन से संबंधित चार बैंक खातों के रिकॉड भी मांगे हैं। दोनों आरोपियों 3 दिन के रिमांड पर हैं। ब्यूरो
Trending Videos