{"_id":"69addd3f84e9492f400b1096","slug":"medical-officer-posts-vacant-in-99-chcs-and-phcs-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1094-965704-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 99 सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सा अधिकारी के पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 99 सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सा अधिकारी के पद खाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा की 99 सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) व पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में अपेक्षित संख्या के मुताबिक चिकित्सा अधिकारी (एमओ) नहीं हैं। इससे इन केंद्रों में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे केंद्र हिसार में सबसे अधिक 15, करनाल में 12 व कैथल में 13 हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन केंद्रों में एनएचएम के माध्यम से डॉक्टरों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 450 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रकिया जारी है। सिविल सर्जनों को निर्देश दिए गए हैं कि उन केंद्रों में डॉक्टरों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाएं जहां चिकित्सा अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अंबाला में पांच, भिवानी में पांच, दादरी में 2, फतेहाबाद में 3, हिसार में 15, जींद में 6, झज्जर में 3, करनाल में 12, कैथल में 13, कुरुक्षेत्र में 1, नूंह में एक, पानीपत में चार, पलवल में पांच, रेवाड़ी में एक, सोनीपत में सात, सिरसा में आठ और यमुनानगर के सात केंद्रों में एमओ नहीं हैं।
22 जिलों में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 4040 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 2971 पद भरे हुए हैं जबकि 1069 पद खाली पड़े हैं। सबसे ज्यादा पद करनाल में खाली हैं। करनाल में कुल 268 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 132 पद भरे हुए हैं और 136 पद खाली पड़े हैं। हिसार में 258 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 157 पद भरे हुए हैं और 101 पद खाली पड़े हैं। ब्यूरो
Trending Videos