पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   50,000 youths from Haryana will get employment in Japan.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को गुरुग्राम में परिसर स्थापित करने का दिया ऑफर
- फुकुओका की 80% कंपनियों में कुशल कर्मचारियों की कमी, कॉलेजों में शुरू होंगे जापानी भाषा व नए तकनीकी कोर्स


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार अगले पांच सालों में हरियाणा के करीब 50 हजार युवाओं को जापान में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर काम करेगी। जापान के फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को गुरुग्राम में परिसर स्थापित करने का राज्य सरकार ने ऑफर दिया है। साथ ही हरियाणा के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जापानी भाषा तथा उद्योगों की जरूरत के अनुसार नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसका मकसद युवाओं को जापान की कंपनियों में सीधे रोजगार के लिए तैयार करना है।

सोमवार को हरियाणा निवास चंडीगढ़ में हरियाणा-फुकुओका कनेक्ट-2026 के तहत हुई उच्चस्तरीय बैठक में हरियाणा सरकार, फुकुओका प्रीफेक्चर सरकार, फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, उद्योग जगत और विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक निवेश, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और मानव संसाधन सहयोग पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर की करीब 80 फीसदी कंपनियां इस समय सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में कुशल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहीं हैं। इसे देखते हुए हरियाणा के युवाओं को प्रशिक्षण देकर जापान में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर सहमति बनी है।
विज्ञापन



उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि विदेश सहयोग विभाग और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा। फुकुओका की जरूरत के अनुसार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा और शिक्षण संस्थानों में जापानी भाषा के साथ नए तकनीकी कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस पहल की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए हरियाणा सकुरा वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया है। साथ ही फुकुओका की कंपनियों और संस्थानों की सहायता के लिए एक समर्पित हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। बैठक के दाैरान गुरुग्राम में फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का परिसर स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। फुकुओका पक्ष ने इसकी संभावनाओं का अध्ययन करने की सहमति दी। साथ ही दोनों पक्षों ने संयुक्त शोध, छात्र एवं फैकल्टी एक्सचेंज और तकनीकी शिक्षा में दीर्घकालिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई।



फ्लिपकार्ट के सीईओ मुख्यमंत्री से मिले
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने मुलाकात की। बैठक में किसानों, एमएसएमई, हॉर्टिकल्चर, फ्रेश प्रोड्यूस सोर्सिंग, स्किलिंग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई। फ्लिपकार्ट ने हरियाणा के साथ दीर्घकालिक साझेदारी जारी रखते हुए किसानों, उद्यमियों और स्थानीय कारोबारियों के लिए नए अवसर सृजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed