{"_id":"6acce8e2512f8c5cbc089d7a","slug":"after-japan-and-singapore-the-focus-is-now-on-south-korean-companies-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1147782-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जापान और सिंगापुर के बाद अब दक्षिण कोरिया की कंपनियों पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जापान और सिंगापुर के बाद अब दक्षिण कोरिया की कंपनियों पर फोकस
विज्ञापन
- 19 से 22 अक्तूबर तक रिपब्लिक ऑफ कोरिया का दौरा करेंगे उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह
- जापान से 3900 करोड़ और सिंगापुर से 5500 करोड़ के निवेश की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में विदेशी निवेश लाने के लिए जापान और सिंगापुर के बाद अगला फोकस रिपब्लिक ऑफ कोरिया पर है। उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह 19 से 22 अक्तूबर तक वहां के दौरे पर जाएंगे। कोशिश है कि विदेशी कंपनियों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित कर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाएं।
चंडीगढ़ में जारी बयान में उद्योग मंत्री राव नरबीर ने कहा कि जापान दौरे के दौरान करीब 3900 करोड़ और सिंगापुर से करीब 5500 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। सिंगापुर में हरियाणा व पंजाब मूल के उद्योगपतियों से भी बातचीत की गई थी ताकि वे हरियाणा में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करें। राव नरबीर ने कहा कि गुरुग्राम जैसे कुछ औद्योगिक केंद्रों तक विकास सीमित रखने के बजाय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उद्योग पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) विकसित करने की योजना पर काम हो रहा है।