Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Another woman arrested from Karnal in the Tiger Shroff firing case

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: करनाल से 22 साल की महिला गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई; अब तक 13 अरेस्ट

Mon, 02 Nov 2026 11:02 PM IST
शाहिल शर्मा पीटीआई, करनाल
पीटीआई, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:02 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पुलिस ने हरियाणा के करनाल से एक महिला को गिरफ्तार किया है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने लोकल पुलिस की मदद से ये कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Another woman arrested from Karnal in the Tiger Shroff firing case
arrested, arrest demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हरियाणा के करनाल से 22 वर्षीय महिला को पकड़ा है। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। महिला को रविवार को करनाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

18 अक्तूबर को फायरिंग, अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, 18 अक्तू बर को मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की गई थी। इस दौरान 36 वर्षीय अभिनेता बाल-बाल बच गए थे। हालांकि, गोलीबारी में उनकी कार का ड्राइवर और वहां मौजूद एक ब्लॉगर घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने कथित तौर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों समेत अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

साजिश और हथियारों की सप्लाई करने वालों की तलाश
मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच के तहत कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का मकसद फायरिंग की साजिश में शामिल सभी लोगों, आरोपियों को लॉजिस्टिक मदद पहुंचाने वालों और हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पता लगाना है। पुलिस गिरफ्तार महिला की पहचान और मामले में उसकी भूमिका को लेकर फिलहाल जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed