Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Employee found hanging in pump house while on duty police arrive scene family mourning in sonbhadra

यूपी: ड्यूटी के दौरान पंप हाउस में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव, पहुंची पुलिस; परिजनों में मातम

Mon, 09 Nov 2026 11:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Nov 2026 11:38 AM IST
सार

ड्यूटी के दौरान पंप हाउस में 21 वर्षीय कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। अगली शिफ्ट में ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। घटना के बाद सभासद ने पंप हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Employee found hanging in pump house while on duty police arrive scene family mourning in sonbhadra
माैके पर माैजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 स्थित लक्ष्मण नगर में विश्वकर्मा मंदिर के पास पंप हाउस में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां ड्यूटी पर तैनात 21 वर्षीय कर्मचारी इबरार खान का शव पंप हाउस के अंदर लोहे की रेलिंग से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान पिपरी सोनवानी, डिबुलगंज निवासी इबरार खान पुत्र पप्पू खान उर्फ मोहम्मद साहब खान के रूप में हुई। वह पिछले एक वर्ष से लक्ष्मण नगर स्थित एलएंडटी के पंप हाउस में कार्यरत था। रविवार को उसकी ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक थी। 
विज्ञापन


रात में अगली शिफ्ट के कर्मचारी पंप हाउस पहुंचे तो अंदर उसका शव नायलॉन की रस्सी के सहारे लोहे की रेलिंग से लटका मिला। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और सुपरवाइजर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को रेणुसागर स्थित मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

अनपरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, घटना के बाद वार्ड नंबर 13 लक्ष्मण नगर के भाजपा सभासद रामनरेश यादव ने पंप हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था एलएंडटी के जिम्मेदार अधिकारियों से पंप हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की। उनका कहना है कि पंप हाउस में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण ऐसी घटनाओं को लेकर समय रहते जानकारी मिलना मुश्किल हो सकता है। 

वहीं, एलएंडटी जलापूर्ति विभाग के वरिष्ठ अभियंता हर्ष कुमार सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन से भी बातचीत हुई है। घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संस्था के नियमानुसार हरसंभव सहायता का भरोसा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed