फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Apply for Team Leader positions under HKRN by the 23rd.

Chandigarh-Haryana News: एचकेआरएन के तहत टीम लीडर के पदों के लिए 23 तक करें आवेदन

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा काैशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत निजी कंपनी में टीम लीडर के दो पदों के लिए 23 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। चयन होने पर चंडीगढ़ में नाैकरी का माैका मिलेगा। रिकवरी टीम लीडर का काम अपनी टीम के कार्यों की निगरानी, प्रशिक्षण देना होगा। कंपनी से ऋण लेने वाले लोगों से रिकवरी कराना, टीम व बैंक के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान कराना होगा। कंपनी की ओर से ऋण वसूली के लिए मिलने वाले लक्ष्य को पूरा कराना होगा। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण हो। रिकवरी और वित्तीय सेवाओं से संबंधित कंपनी में तीन से चार वर्ष का कार्य अनुभव हो। जिसमें एक से दो वर्ष तक टीम लीडर के रूप में कार्य किया हो। चयन होने पर वेतन सहित सालाना 12 अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा नियम-शर्तों के अनुसार मासिक 25 हजार रुपये वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed