सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Changes: Super-100 will have a two-tier exam this time too, with a three-tier system to be implemented from the next session.

बदलाव : सुपर-100 में इस बार भी दो-स्तर की परीक्षा, त्रि-स्तरीय प्रणाली अगले सत्र से लागू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- इसी परीक्षा सत्र से लागू होनी की त्रिस्तरीय परीक्षा प्रक्रिया, बदलाव के बाद अब दो स्तर की परीक्षा ही होगी
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा के महत्वाकांक्षी सुपर-100 कार्यक्रम में इस वर्ष भी विद्यार्थियों को दो ही स्तर की परीक्षा पास करनी होगी। तीन स्तर की नई परीक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी अभी पूरी नहीं हो सकी है जो कि इसी शैक्षणिक सत्र की परीक्षा से लागू होनी थी। इसे अब अगले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला ने विकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र को पत्र जारी कर जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार फाउंडेशन की ओर से सुपर-100 कार्यक्रम के लिए तीन स्तरीय परीक्षा प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर विचार के बाद सक्षम प्राधिकारी ने सैद्धांतिक रूप में इसे मंजूरी दी थी। हालांकि व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने से पहले औपचारिक स्वीकृति और आवश्यक तैयारियां पूरी करना जरूरी है। ऐसे में निर्णय लिया गया कि नई प्रणाली को अब अगले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक (अकादमिक सेल) ने जारी पत्र में कहा कि इस फैसले की जानकारी संबंधित संस्था को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले स्तर की परीक्षा का परिणाम हो चुका है घोषित
इस सत्र में सुपर-100 के लिए पहले स्तर की परीक्षा पहले ही आयोजित हो चुकी है और उसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। अब चयनित विद्यार्थियों के लिए दूसरे स्तर की परीक्षा कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 के मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। अब आगामी शैक्षणिक सत्र से नई प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार भविष्य में छात्रों को तीन स्तर की परीक्षा पास करनी होगी। पहले और दूसरे स्तर की परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर होगी जबकि अंतिम और तीसरे स्तर की परीक्षा सुपर-100 मुख्यालय कुरुक्षेत्र में होगी। इससे चयन प्रक्रिया को और अधिक सख्त व पारदर्शी बनाने की तैयारी है।



आईआईटी, एनआईटी की निशुल्क कोचिंग
सुपर-100 योजना के तहत सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाती है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed