सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   INLD refuses to vote in Haryana Rajya Sabha elections

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: इनेलो ने मतदान से किया किनारा, अभय सिंह चौटाला ने बताई वजह

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडियन नेशनल लोकदल ने राज्यसभा चुनाव में भाग नहीं लिया। इसको लेकर इनेलो सुप्रिमो अभय चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वजह बताई। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। 

INLD refuses to vote in Haryana Rajya Sabha elections
अभय चौटाला, इनेलो सुप्रिमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यसभा चुनाव में वोट देने के मुद्दे पर कहा कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है और जनता ने मुझे कांग्रेस और बीजेपी से दूरी बनाने को कहा है। ऐसे में पार्टी के दोनों विधायक मतदान से अनुपस्थित रहेंगे। 
Trending Videos


कांग्रेस और बीजेपी पर बोला हमला 
कांग्रेस से हमारी दूरी पहले से ही है। वहीं, बीजेपी ने पिछले 11 साल में जातिवाद, सांप्रदायिकता को बढ़ावा दिया है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और विधायक रामकुमार गौतम की भाषा इनेलो विरोधी रही है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी हमारे बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। हम बीजेपी को वोट किसी कीमत पर नहीं देंगे। इस दौरान इनेलो के दोनों विधायक अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर कही ये बात 
चुनाव से पूर्व भूपेंद्र सिंह हुड्डा 37 विधायकों के समर्थन का दावा करते थे। लेकिन ऐसा नहीं होता लग रहा। कांग्रेस में भी कुछ विरोधी हैं। मतदान के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा परेशान दिखाई दे रहे थे। कांग्रेस अपने 37 विधायकों को संभाले। विधानसभा चुनाव में सारी टिकट भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बांटी है। क्रॉस वोटिंग के लिए वही जिम्मेदार होंगे। 

कांग्रेस में 100 करोड़ रुपये देकर राज्यसभा सांसद बनते हैं। बीजेपी बताए उसने कितने खर्च किया। मीडिया के अनुसार बीजेपी द्वारा कांग्रेस विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये में खरीदा जा रहा है। कांग्रेस को विधायकों की खरीद फरोख्त पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए।

आज विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है जो लोकतंत्र के खिलाफ है। जिस पार्टी के विधायक बिकते हैं तो उस पार्टी पर भी सवालिया निशान लगता है। हार्स ट्रेडिंग में खरीदने वाले और बिकने वाले दोनों ही पक्ष दोषी होते हैं। इसका कारण ये है कि टिकट देते समय सही प्रत्याशी को नहीं चुना गया।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए भी कानून बनाना चाहिए। क्रॉस वोटिंग करने वालों पर भी 6 साल चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के वोट मांगने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि नांदल का कॉल आया था। मेरे वोट डालने या नहीं डालने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमने प्रदेश के सभी विधानसभाओं में एक पर्यवेक्षक भेजा था। उनके फीडबैक मिलने के बाद हमने मतदान से गैरहाजिर रहने का फैसला किया है। हरियाणा में तीन पार्टी प्रदेश का नाश कर रही हैं। कुल मिलाकर बीजेपी सांपनाथ है, कांग्रेस नागनाथ है और तीसरा बिच्छू नाथ है। तीन में से एक पार्टी को तो जनता ने साइडलाइन कर दिया है। आगे 2029 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस को भी जनता आइना दिखा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed