{"_id":"6ae32de9f37f53178f0bb69d","slug":"cm-saini-increases-sugarcane-price-in-haryana-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी: सीएम सैनी ने बढ़ाए गन्ने के भाव, अब प्रति क्विंटल इतने रुपये मिलेगा दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी: सीएम सैनी ने बढ़ाए गन्ने के भाव, अब प्रति क्विंटल इतने रुपये मिलेगा दाम
Thu, 29 Oct 2026 04:58 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले सीजन में गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल था। वर्ष 2026-27 के लिए इसमें 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने बढ़ाए गन्ने के दाम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ना किसानों के लिए भाव बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत वर्ष 2026-27 के पेराई सीजन में गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि वर्ष 2027-28 में इसे बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, दो वर्षों के लिए घोषित इस बढ़ोतरी से किसानों की आय में वृद्धि होगी और चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले सीजन में गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल था। वर्ष 2026-27 के लिए इसमें 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अगले सीजन में भाव 20 रुपये और बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा। इस तरह दो वर्षों में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
प्रति एकड़ 11,500 रुपये तक बढ़ सकती है आय
मुख्यमंत्री के अनुसार, गन्ने के भाव में बढ़ोतरी से किसानों की प्रति एकड़ आय में हर सीजन 10 हजार से 11,500 रुपये तक की वृद्धि होगी। सरकार को उम्मीद है कि बेहतर भाव मिलने से किसान गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इससे चीनी मिलों को पेराई के लिए पर्याप्त गन्ना मिल सकेगा।
विज्ञापन
दो सीजन के लिए घोषित भाव
-2025-26: 415 रुपये प्रति क्विंटल
- 2026-27: 430 रुपये प्रति क्विंटल
- 2027-28: 450 रुपये प्रति क्विंटल।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने के भाव में चरणबद्ध बढ़ोतरी से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा और गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।