{"_id":"69f5165b8ffa37bff50d66bc","slug":"cm-saini-intensifies-visits-in-punjab-increases-meetings-with-organizations-and-entrepreneurs-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1009329-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पंजाब में सीएम सैनी के दौरे तेज, संगठनों व उद्यमियों से मुलाकात बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पंजाब में सीएम सैनी के दौरे तेज, संगठनों व उद्यमियों से मुलाकात बढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/ मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल के दिनों में पंजाब में अपने दौरों और बैठकों को काफी तेज कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से मुख्यमंत्री सैनी लगातार पंजाब के विभिन्न वर्गों से मिल रहे हैं। शुक्रवार को वे पूरे दिन पंजाब में मौजूद रहे। माना जा रहा है कि भाजपा राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
सीएम सैनी ने शुक्रवार को मंडी गोबिंदगढ़ में पंजाब के उद्यमियों के साथ बैठक की और राज्य में औद्योगिक निवेश को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाब का उद्योगपति कई चुनौतियों से जूझ रहा जिनमें बिजली संकट, लॉ एंड ऑर्डर और नीतिगत अस्थिरता से शामिल हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पंजाब में भाजपा को मजबूत करें। भाजपा सरकार पंजाब को दोबारा रंगीला बनाएगी। शुक्रवार को ही नायब सिंह सैनी ने पोजेवाल में सतगुरु ब्रह्मानंद महाराज भूरीवाले के 24वें निर्वाण दिवस समागम को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक और सांस्कृतिक एकता पर बल दिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीनों से मुख्यमंत्री सैनी पंजाब में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वे विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और हरियाणा की विकास नीतियों का उल्लेख करते हुए पंजाब में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले भाजपा राज्य में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए रणनीतिक रूप से सक्रिय है। आने वाले समय में उनके पंजाब दौरे और बढ़ सकते हैं जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।
पंजाब में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मई से ध्यान केंद्रित करेगा
पार्टी की ओर से बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पंजाब पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है। अमित शाह का पंजाब मिशन मई से शुरू होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान और यात्राओं की शुरुआत की योजना है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी पूरे देश में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और इसकी शुरुआत पंजाब से करने की तैयारी है क्योंकि इसे राज्य के लिए एक गंभीर सामाजिक मुद्दा माना जाता है।
जीएसटी के झमेले का मुद्दा काउंसिल में प्राथमिकता से उठाऊंगा : सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को मंडी गोबिंदगढ़ के महाराजा अग्रसेन भवन में उद्योगपतियों और लोहा कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्टील कारोबार से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने एक के बाद एक मांगें रखते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। साथ ही गोबिंदगढ़ में पिछले 28 वर्षों से अधर में लटक रहे लंबित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाकर मांग पत्र सौंपा। सीएम सैनी ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ की जीएसटी संबंधी समस्याओं को जीएसटी काउंसिल की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
कई लोग भाजपा में शामिल
बैठक के बाद अमलोह रोड स्थित एक कार्यक्रम में करीब 26 लोगों ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता कंवर वीर सिंह टोहड़ा द्वारा किया गया जिसमें मुख्यमंत्री ने लगभग 45 मिनट तक संबोधन किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले क्षेत्र में विभिन्न नेताओं द्वारा अलग-अलग प्रचार सामग्री लगाई गई जिससे पार्टी के भीतर गुटबंदी की झलक भी देखने को मिली।
Trending Videos