सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Olympic wrestler Vinesh Phogat again made a statement regarding Brijbhushan

Haryana: विनेश फोगाट ने बृजभूषण पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- उन छह खिलाड़ियों में मैं भी; जिनका हुआ था शोषण

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 03 May 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

ओलंपियन पहलवान व कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने एक बार फिर बृज भूषण शरण सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कुश्ती संघ द्वारा घोषित रैंकिंग प्रतियोगिता पर भी गंभीर सवाल उठाए।

Olympic wrestler Vinesh Phogat again made a statement regarding Brijbhushan
विनेश फोगाट, ओलंपियन पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

ओलंपियन पहलवान व जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि वह बीते डेढ़ साल से कुश्ती अखाड़े से दूर थीं, लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू किया है। विनेश फोगाट ने बताया कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कठिन परिश्रम के साथ फिर से देश के लिए पदक जीतने और तिरंगे की शान बढ़ाने के लक्ष्य में जुटी हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती संघ और बृज भूषण पर लगाए बड़े आरोप
विनेश ने कुश्ती संघ द्वारा घोषित रैंकिंग प्रतियोगिता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश में उस स्थान पर आयोजित की जा रही है, जहां बृज भूषण शरण सिंह का निजी शिक्षण संस्थान है। ऐसे स्थान पर मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को उनका अधिकार मिलना बेहद कठिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि किस मुकाबले में कौन निर्णायक होगा, किसे कितने अंक दिए जाएंगे और किस खिलाड़ी को जिताया या हराया जाएगा, इस पर प्रभाव डाला जा सकता है।

शारीरिक शोषण को लेकर किया बड़ा खुलासा 
विनेश फोगाट ने कहा कि आज से तीन साल पहले हमने महिला खिलाड़ियों के शारीरिक शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी। उससे संबंधित केस कोर्ट में पेंडिंग है। 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी जिनमें से मैं बताना चाहती हूं कि मैं भी उनमें से एक विक्टिम हूं। उस केस में गवाहियां चल रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि किसी भी पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न किया जाए लेकिन आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं अपना नाम सार्वजनिक कर रही हूं। 














 

जंतर-मंतर आंदोलन का बड़ा चेहरा रहीं विनेश
साल 2023 में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुए हाई-प्रोफाइल विरोध प्रदर्शन में विनेश फोगाट प्रमुख चेहरों में शामिल थीं। उस समय देशभर में इस मुद्दे ने बड़ा राजनीतिक और खेल विवाद खड़ा किया था। विनेश के साथ दिग्गज पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी थे। इसके अलावा कई अन्य पहलवान भी साथ आए थे।

तब विनेश, बजरंग और साक्षी ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा था- बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं।' विनेश ने यह भी कहा था कि बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed