{"_id":"69f73fd9f15e021fa20d390e","slug":"jewellery-worth-rs-93-000-stolen-from-a-crooked-jeweller-s-shop-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गहने दान करने का दिया झांसा, शातिर ज्वेलर्स की दुकान से ले उड़े 93 हजार के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गहने दान करने का दिया झांसा, शातिर ज्वेलर्स की दुकान से ले उड़े 93 हजार के आभूषण
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 03 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने ज्वैलर्स की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर ठगी करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की कृष्णपुरा कॉलोनी में शनिवार दोपहर बाद एक व्यक्ति व किशोर ने ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचकर 93 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने ठग लिए। दोनों ने पहले सरकारी नौकरी लगने पर मंदिर में सोने चांदी के गहने दान करने का झांसा देकर पंडित को बहलाया। इसके बाद पंडित की पत्नी के साथ ज्वैलर्स की दुकान पर जाकर गहने खरीदे। बाद में मां को गहने दिखाने का बहाना बनाकर वहां से भाग गए। पुलिस ने ज्वैलर्स की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर ठगी करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
कृष्णपुरा निवासी विजय वर्मा ने बताया कि उनकी कॉलोनी में ही विजय ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार पौने तीन बजे कॉलोनी के हनुमान मंदिर के पंडित की पत्नी ओमवती उनके पास आई। उसके साथ एक व्यक्ति और एक किशोर भी थे। ओमवती ने कहा कि इन्हें कुछ गहने खरीदने हैं। व्यक्ति ने सोने का एक लॉकेट 3.5 ग्राम और चांदी की पायल करीब 155 ग्राम खरीदी। जिसकी कीमत करीब 93 हजार रुपये बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर बाद व्यक्ति ने कहा कि उसे गहने एक बार पंडित जी को दिखाने हैं। इसके बाद वे दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद महिला वापस उनकी दुकान पर आई और कहा कि जो व्यक्ति गहने लेकर गए थे वह वापस आए क्या। जिस पर उसने इंकार कर दिया। महिला ने बताया कि वह मंदिर में भी नहीं हैं।
सरकारी नौकरी लगने पर गहने दान करने का दिया था झांसा
ओमवती ने बताया कि शनिवार सुबह व्यक्ति और किशोर उनके मंदिर में आए थे और कहा था कि उनकी सरकारी नौकरी लगी है। जिस कारण वह 11 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने दान करना चाहते हैं। गहने लेने के बाद वह दोनों मंदिर आए और पंडित को गहने दिखाने के बाद एक बार अपनी मां को दिखाने की बात कहकर अपनी बाइक लेकर वहां से चले गए। इसके बाद ज्वैलर्स विजय वर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत ही प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ले ली हैं। जिसमें व्यक्ति गुलाबी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहा है उसके साथ 15-16 साल का किशोर काली शर्ट में नजर आ रहा है।