सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Consumers can pay electricity theft fines online from home.

Panipat News: उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे बिजली चोरी का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Consumers can pay electricity theft fines online from home.
विज्ञापन
पानीपत। बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं और गैर-उपभोक्ताओं को अब जुर्माना राशि जमा कराने के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने चोरी के मामलों में लगाए गए जुर्माने के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। अब उपभोक्ता यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग सहित विभिन्न डिजिटल माध्यमों से घर बैठे ही भुगतान कर सकेंगे।
Trending Videos

निगम के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) की ओर से सभी मुख्य अभियंताओं और अधीक्षक अभियंताओं को निर्देश जारी कर इस सुविधा की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता यूएचबीवीएन के ई-पेमेंट पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन ‘ई-ट्रस्ट बिलिंग एप’ के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू ने बताया कि उपभोक्ताओं को भुगतान के लिए अपनी खाता संख्या दर्ज करनी होगी, जबकि गैर-उपभोक्ताओं को एलएल-1 बुक नंबर, सीरियल नंबर और एलएल-1 मेमो नंबर भरना होगा। इसके बाद ई-पे इलेक्ट्रिसिटी थेफ्ट चार्ज विकल्प के माध्यम से जुर्माने का विवरण प्राप्त कर भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed