{"_id":"69f7bd3c9b61b0bddc0e74d1","slug":"storm-increased-the-trouble-of-passersby-chances-of-rain-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-156515-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंधड़ ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंधड़ ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार को सुबह ही हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। करीब 10 बजे तेज अंधड़ चलने से राहगीरों की परेशानी बढ़ी। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने सोमवार को बारिश होने की बात कही है।
इस बार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। वीरवार को बूंदाबांदी के बाद तापमान में कमी आई जबकि शनिवार को तापमान बढ़कर 37 डिग्री दर्ज किया गया जो रविवार को बादलों की आवाजाही और तेज अंधड़ चलने से दो डिग्री कम होकर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हुई।
हवा में उड़ते धूल के कण और प्लास्टिक की थैलियां चेहरे पर बार-बार लगने से वाहन चलाना मुश्किल रहा। मौसम में बदलाव से अस्पताल में खांसी-जुकाम, वायरल बुखार और गले में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। लोग अभी से ठंडी चीजें खाने लगे हैं।
फ्रिज की ज्यादा ठंडी चीज खाने से गले में दर्द के साथ खांसी-जुकाम हो रहा है इसलिए अभी ज्यादा ठंडी चीजें न खाकर सामान्य चीजें खानी चाहिए और फ्रिज के ठंडे पानी और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करना चाहिए।
सुबह 10 से सायं चार बजे तक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है।
Trending Videos