सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress Issues Notices to Five MLAs Over Cross Voting in Haryana Rajya Sabha Elections

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग: कांग्रेसी विधायकों पर एक्शन; पांचवें MLA को भी नोटिस, हाईकमान को भेजी रिपोर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Fri, 20 Mar 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किस विधायक ने किसको वोट दिया किया है, इसकी जानकारी स्पष्ट है। इसी को देखने के लिए हाईकमान की तरफ से प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद और मुझे नियुक्त किया गया था।

Congress Issues Notices to Five MLAs Over Cross Voting in Haryana Rajya Sabha Elections
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कई कांग्रेसी विधायकों की तरफ से क्रॉस वोटिंग के बाद पार्टी में खूब गहमागहमी का माहौल है। आखिरकार कांग्रेस ने रतिया के विधायक सरदार जरनैल सिंह को भी क्रास वोटिंग करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। जरनैल सिंह समेत पार्टी अब तक पांच विधायकों को नोटिस दे चुकी है। इनमें नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, सढौरा की विधायक रेणुबाला, पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल शामिल हैं। सभी को नोटिस मिलने पर सात दिन के भीतर जवाब देना होगा। हालांकि विधायकों ने क्रास वोटिंग के आरोपों को खारिज कर दिया है।

Trending Videos


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा चुनाव के बाद से पांच विधायकों के क्रास वोटिंग करने की बात स्वीकार कर रहे थे। 18 मार्च को जब कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की तो उन्होंने चार विधायकों के नाम लिए और उन्हें नोटिस देने की बात कही। बीके हरिप्रसाद के इस बयान के बाद कांग्रेस के अंदर और मीडिया पर कांग्रेस आलाकमान पर सवाल उठने लगे थे। क्रास वोटिंग के आरोप से घिरे विधायकों ने भी आरोप लगाया कि इसमें पसंद व नापसंद का खेल खेला जा रहा है। जो पसंद है, उसे बचाया जा रहा है और जो पसंद नहीं है, उसे निपटाया जा रहा है।कांग्रेस के कई विधायक भी असमंजस में थे कि जब पांच विधायकों ने क्रास वोटिंग की तो चार को ही नोटिस क्यों दिया गया। इससे पार्टी पर दबाव बना और शुक्रवार को जरनैल सिंह को भी नोटिस दिया गया। जरनैल सिंह को भी नोटिस मिलने के अगले सात दिन के भीतर अपना जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों ने क्रास वोटिंग के आरोप नकारे
रेनू बाला, सढौरा :
कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने सामने आकर अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा- उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी के पक्ष में ही मतदान किया है। उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा- वे आरोपों का खंडन करती हैं। उन्होंने अपना वोट ऑब्जर्वर को दिखाया, जिस पर ऑब्जर्वर ने ओके कहकर उन्हें वोट सही तरीके से फोल्ड कर डालने के निर्देश दिए। रेनू बाला ने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि इसके पीछे कौन लोग हैं, यह सभी जानते हैं।

शैली चौधरी, नारायणगढ़ : विधायक शैली चौधरी ने कहा कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। आप देख सकते हैं कि किसे फंसाया जा रहा है और किसे बचाया जा रहा है। नौ विधायकों की बात सामने आई है, मगर हमें खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। मेरे पति को बहुत ठेस पहुंची है और हमारा पूरा परिवार इससे प्रभावित हुआ है। उन्होंने साफ किया कि वह शो-कॉज नोटिस का जवाब देंगी और पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैंने तो कांग्रेस को ही वोट डाला। साबित करें। पहले मेरे पति को बाहर करने की कोशिश की गई। राजनीति से बाहर। अब हमें किया जा रहा है।

जरनैल सिंह : रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह ने कहा- मेरा दिल टूट गया। मैं 20 साल से चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनका वफादार सिपाही बनकर उनके लिए लड़ाई लड़ता रहा हूं। हुड्डा की पकड़ कमजोर न हो, इसके लिए मैं अशोक तंवर व सैलजा तक लड़ गया। मैंने अपनी वोट कांग्रेस उम्मीदवार को दी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दिखाकर दी है। नोटिस आएगा तो नोटिस का जवाब दूंगा। जरूरत पड़ी तो हाईकमान से बात करुंगा।

मो. इसराइल : चहेतों लोगों को क्लीन चिट दी जा रही है। हम पर झूठे आरोप लग रहे हैं। झूठ और दोगलापन हमारे खून में नहीं हैं। हम लोग पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान हैं और बने रहेंगे। राज्यसभा चुनाव में कोई क्रास वोट नहीं किया है। ईद के बाद हलके के लोगों से रायशुमारी करुंगा। उसके बाद ही कोई फैसला लूंगा।
कोट

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किस विधायक ने किसको वोट दिया किया है, इसकी जानकारी स्पष्ट है। इसी को देखने के लिए हाईकमान की तरफ से प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद और मुझे नियुक्त किया गया था। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। उसके बाद पार्टी हाईकमान रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed