{"_id":"69c52bf9773160a8570162d1","slug":"haryana-weather-update-western-disturbance-likely-to-bring-rain-and-storm-temperature-fluctuations-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-आंधी के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-आंधी के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 26 Mar 2026 06:22 PM IST
Link Copied
प्रदेश में पिछले दो सप्ताह से मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। राज्य में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश व तेज गति से हवा चलने के आसार हैं। 26 व 27 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद बुधवार को तापमान में मामूली सी बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के छह जिलों का दिन का तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। हिसार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री था जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। अधिकतर जिलों में तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।