{"_id":"6a787b2c8875155e97044b4c","slug":"cow-service-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1092336-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गो सेवा से खेल तक, हरियाणा का मॉडल : सीएम सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गो सेवा से खेल तक, हरियाणा का मॉडल : सीएम सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना में मुख्यमंत्री बोले- आस्था के साथ सुशासन, युवा शक्ति और नशामुक्ति पर सरकार का जोर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के पटियाला जिले के समाना में आयोजित गो कथा समारोह में हरियाणा की गो सेवा, खेल नीति और पारदर्शी शासन की उपलब्धियां गिनाईं। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोह को उन्होंने भारत की सनातन परंपरा और साझा सांस्कृतिक विरासत का संगम बताया। गो सेवा समिति, अधिवक्ता संघ और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा में करीब 200 गोशालाएं थीं और इनके लिए केवल दो करोड़ रुपये का वार्षिक बजट था। अब 650 गोशालाओं में चार लाख से अधिक गोवंश का संरक्षण हो रहा है और बजट बढ़कर 600 करोड़ रुपये हो चुका है। 350 गोशालाओं में बड़े शेड और सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए हैं। नई गोशालाओं की जमीन की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत मुद्रांक शुल्क भी समाप्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार कड़ा अभियान चला रही है। प्रदेश में दो हजार खेल नर्सरियां हैं, जहां प्रतिदिन करीब 40 लाख युवा अभ्यास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 13 स्वर्ण पदकों में हरियाणा के सात स्वर्ण होने की बात कही। इनमें पांच स्वर्ण बेटियों ने जीते। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 22 में से 17 जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय शुरू हो चुके हैं। डॉक्टरों की वार्षिक उपलब्धता 500 से बढ़कर तीन हजार हुई है। सरकारी नौकरियों में बिना खर्ची-पर्ची पारदर्शिता का दावा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन को गति मिलने की बात कही।