फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tehsil Patwaris, rather than field staff, will now handle mutation of land records; the new system comes into effect today.

Chandigarh-Haryana News: फील्ड के बजाय तहसील पटवारी करेंगे इंतकाल, आज से लागू होगी नई व्यवस्था

विज्ञापन
हरियाणा में भू-अभिलेख निदेशालय ने सोमवार से नई व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। अब फील्ड के बजाय तहसील पटवारी इंतकाल (म्यूटेशन) का कार्य करेंगे। फर्द, बदर (राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटियां दूर करना), ऋण से संबंधित आवेदनों को चढ़ाने और ऋण पूरा होने पर ब्योरे से हटाने का कार्य करेंगे। हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय ने सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर नई व्यवस्था सोमवार से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
निदेशालय के निदेशक डॉ. यशपाल की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार हरियाणा में फील्ड पटवारियों के पास अत्यधिक कार्य होने से स्वत: इंतकाल की राह में अड़चनें सामने आ रही थीं। अब नई व्यवस्था के तहत तहसील के पटवारी सुबह नाै से शाम पांच बजे तक तहसील में कंप्यूटर रिकॉर्ड रूम में बैठेंगे। रजिस्ट्री होने के बाद राजस्व विभाग के ऑटो म्यूटेशन पोर्टल पर इंतकाल का ऑनलाइन ब्योरा दर्ज करेंगे। यदि तहसीलों में पटवारी नहीं हैं तो वरिष्ठ पटवारियों को पदोन्नति दी जाएगी। अभी तक फील्ड पटवारियों की लॉग इन आईडी बनी हुई थी।
विज्ञापन

मगर उन्हें कई बार ब्योरे में तकनीकी दिक्कत आने पर तहसील में ही आना होता था। ऐसे में संबंधित कार्यों को ऑनलाइन दर्ज करने में देरी होती थी। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय ने नई व्यवस्था लागू की है। अब फील्ड के पटवारी लॉग इन आईडी तो रहेंगे मगर उन्हें तहसीलों में आने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि तहसील पटवारियों को यह जिम्मेदारी साैंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed