{"_id":"6a6b5d4ba41b49371a08d875","slug":"crop-insurance-benefits-companies-more-than-farmers-hooda-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1084053-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा का लाभ किसानों से ज्यादा कंपनियों को मिल रहा : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बीमा का लाभ किसानों से ज्यादा कंपनियों को मिल रहा : हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पीएम फसल बीमा योजना को किसानों के लिए छलावा बताते हुए कहा कि इसका लाभ किसानों से ज्यादा निजी बीमा कंपनियों को मिला है। उन्होंने कहा कि 2018-19 में योजना के लगभग 24 लाख लाभार्थी थे जो 2024-25 में घटकर करीब 11 लाख रह गए। इस बार खरीफ सीजन की अधिसूचना भी 24 जुलाई को जारी हुई जिससे करीब 11.20 लाख किसानों को पंजीकरण के लिए मुश्किल से एक सप्ताह मिला है।
चंडीगढ़ में जारी बयान में हुड्डा ने कहा कि 2022-23 में हरियाणा में फसल बीमा के तहत 2,518.66 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। यह 2023-24 में 265.23 करोड़ और 2024-25 में 262.6 करोड़ रुपये रह गया। 2024-25 में किसानों और सरकार से मिले प्रीमियम के मुकाबले किसानों को केवल 262.6 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ, जबकि बीमा कंपनियों को बड़ा लाभ मिला है।