{"_id":"6acf93063e0aa9c274066cdf","slug":"deliberations-on-setting-up-day-boarding-hostels-for-livestock-on-panchayat-land-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-1149441-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पंचायतों की भूमि पर पशुओं के लिए डे बोर्डिंग हाॅस्टल बनाने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पंचायतों की भूमि पर पशुओं के लिए डे बोर्डिंग हाॅस्टल बनाने पर मंथन
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिया सुझाव, देसी गाय डेयरी को बढ़ावा देने के लिए भी योजना बनाएगा विभाग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा के गांवों में पंचायती जमीनों पर डे बोर्डिंग पशु हाॅस्टल बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि गांव के पशु दिन में चरागाह की तरह इसमें घूम सकेंगे। रात के समय पशुपालक उन्हें अपने घर ले जा सकेंगे। मंत्री ने देसी गायों के दूध की डेयरी को बढ़ावा देने के लिए भी योजना बनाने के निर्देश दिए।
मंत्री श्याम सिंह राणा ने चंडीगढ़ में पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दाैरान दुधारू पशुओं के लिए उन्नत चारे के बीज का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने सुझाव दिया कि पशुओं को रासायनिक खाद व दवाइयां से तैयार चारा नहीं खिलाना चाहिए। रासायनिक खाद के उपयोग से चारा जहरीला हो जाता है। इससे रसायन दूध के जरिये इंसानों तक पहुंचते हैं। मंत्री ने पशुपालकों को प्राकृतिक खाद से चारा तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।
उन्होंने विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं और बजट घोषणाओं की भी समीक्षा की। अधिकारियों को सभी घोषणाएं निर्धारित अवधि में पूरी करने के निर्देश दिए। पशुपालन एवं डेयरी विभाग, लुवास विश्वविद्यालय और अन्य संबंधित बोर्डों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल रहे।