सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Government should not impose inflation on the common poor: Deepender Hooda

आम गरीब पर महंगाई न थोपे सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विरोध किया है। उन्होंने इसे चिंताजनक बताते हुए सरकार से तुरंत बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की है। सरकार पर महंगाई रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया।
Trending Videos

सांसद दीपेंद्र ने बयान जारी करके कहा कि सरकार देश के आम ग्राहकों और गरीब लोगों पर महंगाई न थोपे। दीपेंद्र ने कहा कि जितनी एक्साइज ड्यूटी और जितना टैक्स संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार में था उतना ही लागू किया जाए। यूपीए सरकार के दिनों को याद दिलाते हुए दीपेंद्र ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 140 रुपये प्रति बैरल था तब गैस सिलिंडर 400 रुपये, पेट्रोल 70 रुपये और डीजल प्रति लीटर 50 रुपये था। उस समय सरकार अनुदान देती थी मगर पिछले 12 वर्षों में सरकार ने अनुदान खत्म करके टैक्स बढ़ा दिया। अब सारा मुनाफा भी तेल कंपनियों को साैंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed