सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Governor discusses future-oriented education with PM Modi

Chandigarh-Haryana News: राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ भविष्य उन्मुख शिक्षा पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में प्रो. घोष ने की प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दाैरान भविष्य उन्मुख शिक्षा प्रणाली पर विशेष रूप से चर्चा हुई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों की शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि हरियाणा में उच्च शिक्षा को आधुनिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सके।
हरियाणा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में चल रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही राज्य में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में हो रही प्रगति के बारे में भी बताया। माैके पर राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी ने प्रधानमंत्री को अपनी दो पुस्तकों अद्वैत वेदांत : एक अनोखा दर्शन और सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की प्रतियां भेंट कीं। इस दौरान हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed