फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana BJP Reshuffle Smriti Irani Named State In Charge Rekha Sharma Gets Telangana Key Responsibility

हरियाणा भाजपा में महिला नेतृत्व को दोहरी कमान: स्मृति को मिली ये जिम्मेदारी; डॉ. अर्चना पहले से प्रदेश अध्यक्ष

Thu, 24 Sep 2026 12:49 PM IST
Sharukh Khan आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 24 Sep 2026 12:49 PM IST
सार

हरियाणा भाजपा फेरबदल: हरियाणा भाजपा में महिला नेतृत्व की दोहरी कमान हो गई है। स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी बन गई हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता पहले से ही प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर हैं। पार्टी ने पहली बार प्रभारी की कमान महिला को सौंपी है।

विज्ञापन
Haryana BJP Reshuffle Smriti Irani Named State In Charge Rekha Sharma Gets Telangana Key Responsibility
Haryana BJP - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा ने हरियाणा में पार्टी को आगे बढ़ाने व मजबूत करने का दारोमदार पूरी तरह से महिलाओं को सौंप दिया है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को सौंपी है।
विज्ञापन


बुलंदशहर से तीन बार सांसद रह चुके राष्ट्रीय सचिव डॉ. भोला सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने पहली बार किसी महिला नेता को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान भी महिला नेता डॉ. अर्चना गुप्ता के हाथ में है। 
विज्ञापन


हरियाणा के राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी व रेखा शर्मा को तेलंगाना का सहप्रभारी बनाया गया है। स्मृति ईरानी का हरियाणा से सीधा संबंध है। उनका बचपन गुरुग्राम में बीता है। वे हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार कर चुकी हैं। 2019 में उन्होंने अंबाला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा राज्यमंत्री राजेश नागर के लिए उन्होंने 2019 में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया था। अब वे 27 सितंबर को भिवानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आने वाली हैं। हालांकि उससे पहले वे पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भी आ सकती हैं।

स्मृति के सामने चुनौतियां
दिल्ली और पंजाब से सटा होने के कारण हरियाणा भाजपा के केंद्रीय संगठन के लिए रणनीतिक रूप से अहम राज्य है। यहां किसान, युवा, रोजगार, विकास के साथ सामाजिक समीकरण चुनावी राजनीति को प्रभावित करते हैं।

हरियाणा का असर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति पर भी पड़ता है। राज्य में भाजपा की सरकार है ऐसे में सरकार और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखना भी बड़ी जिम्मेदारी है।

तीन बार सांसद बने हरियाणा के सहप्रभारी 
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से तीन बार के सांसद डॉ. भोला सिंह के पास राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी है। पार्टी ने उन्हें हरियाणा का सहप्रभारी नियुक्त किया है। संगठन में नई जिम्मेदारी के साथ उनकी भूमिका पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और समन्वय से भी जुड़ गई है।

 

संजय भाटिया को तीसरी बड़ी जिम्मेदारी
राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया को सात महीने के भीतर हाईकमान ने तीसरी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मार्च में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। पिछले महीने पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया और अब उन्हें राजस्थान जैसे बड़े प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।

 

रेखा शर्मा का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता दायरा
हरियाणा की दूसरी राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा को तेलंगाना का सहप्रभारी नियुक्त किया है। दूसरे राज्य की संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलना उनकी राजनीतिक सक्रियता के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा में महिला नेतृत्व को संगठन की अहम जिम्मेदारियों से जोड़ने की कवायद के साथ यह नियुक्ति संगठन में उनके बढ़ते दायरे की ओर इशारा करती है।

हरि की पावन भूमि हरियाणा के प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का हार्दिक आभार। प्रदेश में संगठन को सशक्त करने व डबल इंजन की भाजपा सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता तन्मयता के साथ भूमिका निभाएगा।-स्मृति ईरानी, प्रभारी, हरियाणा भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed