{"_id":"6ab4e2d0916e1c3b0e0ce3ca","slug":"haryana-congress-protest-to-lay-siege-to-election-officer-office-in-chandigarh-gyanesh-kumar-resignation-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का प्रदर्शन: चंडीगढ़ में कल चुनाव अधिकारी कार्यालय के घेराव का एलान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का प्रदर्शन: चंडीगढ़ में कल चुनाव अधिकारी कार्यालय के घेराव का एलान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Thu, 24 Sep 2026 02:14 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:14 PM IST
सार
एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के साथ हुई वर्चुअल बैठक में घेराव का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन दोपहर एक बजे होगा। कार्यकर्ता सेक्टर-17 बस अड्डे के पीछे मिनी सचिवालय के सामने स्थित सर्कस ग्राउंड में एकत्र होंगे।
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी शुक्रवार को चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी।
कांग्रेस के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कुछ निर्णयों और कार्यप्रणाली पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। कांग्रेस ने इन आपत्तियों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पार्टी ने बताया कि एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल के साथ हुई वर्चुअल बैठक में घेराव का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन दोपहर एक बजे होगा। कार्यकर्ता सेक्टर-17 बस अड्डे के पीछे मिनी सचिवालय के सामने स्थित सर्कस ग्राउंड में एकत्र होंगे।
कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें हैं। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उन्हें लोकतंत्र की हत्या के षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार करने और उनके कार्यकाल में लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
घेराव का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। हरियाणा प्रभारी संजय दत्त के अलावा कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।