सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   haryana NEET UG

Chandigarh-Haryana News: 175 केंद्रों पर होगी नीट, 65,300 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 3 मई को दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में नीट (यूजी)-2026 की परीक्षा को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पूरे प्रदेश में 175 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां करीब 65,300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही होगी। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस तैनात रहेंगी और सभी जगह सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। जरूरत पड़ने पर डायल 112 सेवा का भी उपयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी जांच, डबल बायोमेट्रिक सिस्टम
एनटीए निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि इस बार बायोमेट्रिक सत्यापन दोगुना किया गया है। पुरुष-महिला के अलग काउंटर होंगे। हर 100 परीक्षार्थियों पर एक जांच काउंटर और 48 पर एक बायोमेट्रिक मशीन लगेगी। 30 अप्रैल तक सभी केंद्रों पर सीसीटीवी व जैमर लगाए जाएंगे, जो परीक्षा दिन 1:45 बजे से सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed