{"_id":"69f0509930f82766850c8739","slug":"video-congress-mlas-meet-governor-raise-questions-regarding-maman-khan-case-and-special-session-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक, मामन खान केस और विशेष सत्र पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक, मामन खान केस और विशेष सत्र पर उठाए सवाल
हरियाणा में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ कई अहम मुद्दे उठाएगी। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचकर मुख्य फोकस कांग्रेस विधायक मामन खान के खिलाफ दर्ज मुकदमे का विरोध रहेगा। पार्टी इसे राजनीतिक द्वेष की कार्रवाई बताते हुए राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करेगी।
इसके साथ ही कांग्रेस भाजपा सरकार पर बिना ठोस कारण विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का आरोप भी लगाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक एजेंडे के तहत यह कदम उठा रही है।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में पार्टी से निलंबित पांच विधायकों को इस प्रतिनिधिमंडल और बैठक से दूर रखा गया है। इनमें शैली चौधरी, रेनू बाला, सरदार जरनैल सिंह, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इसराइल शामिल हैं।
कांग्रेस इस मुलाकात के जरिए भाजपा सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने और अपने विधायकों के खिलाफ कार्रवाई को मुद्दा बनाने की रणनीति पर काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।