{"_id":"69d90926a50e2b95b2047a06","slug":"haryanvis-will-receive-a-33-reservation-at-sheetla-mata-devi-medical-college-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-992383-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शीतला माता देवी मेडिकल काॅलेज में हरियाणवियों को मिलेगा 33% आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शीतला माता देवी मेडिकल काॅलेज में हरियाणवियों को मिलेगा 33% आरक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना के संचालन व रखरखाव को लेकर हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में सीएम ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुरुग्राम में स्थापित किए जा रहे श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एमबीबीएस की 150 सीटों व 850 बेडों में से 33 प्रतिशत हरियाणा के विद्यार्थियों व लोगों के लिए आरक्षित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षित सीटों पर फीस अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अनुरूप ही निर्धारित की जाए ताकि राज्य के विद्यार्थियों को सुलभ और किफायती चिकित्सा शिक्षा मिल सके।
सीएम ने यह दिशा-निर्देश परियोजना के पीपीपी मोड पर संचालन व रखरखाव को लेकर बुलाई गई कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आरक्षित बेडों पर आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने इस संस्थान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि यह गुरुग्राम की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर 100 से 150 बेड क्षमता वाले 3 से 4 अतिरिक्त अस्पताल इसी तर्ज पर खोलने के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएं जिससे बढ़ती आबादी की स्वास्थ्य जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। बैठक में मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि यह संस्थान गुरुग्राम के सेक्टर-102 ए, खेड़की माजरा में 30.75 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इसका निर्माण 31 अगस्त 2026 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है।
Trending Videos