सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Instructions to keep water tanks and reservoirs filled and to repair faulty tube wells

Chandigarh-Haryana News: जलघरों-जलाशयों को भरकर रखने व खराब ट्यूबवेल ठीक कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में जलसंकट से निपटने के लिए समीक्षा बैठक में सीएम ने अधिकारियों के साथ किया मंथन
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। आगामी गर्मी और भविष्य की जल जरूरतों को देखते हुए प्रदेशभर में पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ मंथन किया। सीएम ने सभी जलघरों, तालाब और जलाशयों को भरकर रखने, खराब ट्यूबवेल तुरंत दुरुस्त करने और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


सीएम ने कहा कि बढ़ती गर्मी और संभावित जल संकट से निपटने के लिए दीर्घकालिक रणनीति जरूरी है। इसी दिशा में किशाऊ सहित अन्य अंतरराज्यीय जल परियोजनाओं पर जल शक्ति मंत्रालय और संबंधित राज्यों के साथ जल्द बैठक होगी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि भाखड़ा बांध में इस बार जलस्तर बेहतर है और हरियाणा ने अभी अपने हिस्से का केवल 75-76 फीसदी पानी ही उपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के हजारों जलघरों में फिलहाल पर्याप्त पानी उपलब्ध है लेकिन सरकार भविष्य में जल प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए नहरों की सफाई, मरम्मत और पुनर्निर्माण तेज करेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, फिरनी, स्ट्रीट लाइट और पौधरोपण कार्यों को भी प्राथमिकता देकर जल संरक्षण व पर्यावरण संतुलन की दिशा में व्यापक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed