सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Investigation finds negligence on the part of four officers and employees of Haryana Seeds Development Corporation

Chandigarh-Haryana News: गेहूं का 70 हजार क्विंटल बीज कम बिका, कार्रवाई के लिए एमडी को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में हरियाणा बीज विकास निगम के चार अधिकारी-कर्मचारियों की मिली लापरवाही
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा बीज विकास निगम लिमिटेड में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। इस बार गेहूं का करीब 70 हजार क्विंटल बीज कम बिका है। इस लापरवाही के लिए विभाग ने चार अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदार माना है। विभागीय जांच की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए प्रबंध निदेशक को भेजी गई है।
हरियाणा बीज विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन देव शर्मा के अनुसार इस बार करीब 2 लाख 70 हजार क्विंटल गेहूं तैयार किया गया था। इसमें से करीब दो लाख क्विंटल बीज 80 क्रय केंद्रों के माध्यम से बेचा गया। इस बार बारदाने से लेकर बीज को उपचारित करने वाली दवा और लेबर आदि के टेंडर देरी से हुए। इससे किसानों को अनुदान पर मिलने वाला गेहूं का बीज देरी से मिल सका। यही बड़ा कारण रहा कि इस बार गेहूं का बीज कम बिका। चेयरमैन ने बताया कि इस प्रकरण की विभागीय जांच रिपोर्ट में चार अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही मिली है जिनमें से 2 अधिकारी सेवानिवृत हो गए हैं। दो कर्मचारी विभाग में अभी भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर अनुदान के साथ गेहूं का बीज उपलब्ध कराया जाता है। किसानों को 40 किलोग्राम गेहूं के बीज का बैग 1200 रुपये में अनुदान के साथ दिया गया था। इस बीज की प्रति बैग वास्तविक कीमत 1630 रुपये थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed