{"_id":"69f85344810eac014501332c","slug":"kuldeep-bishnoi-issues-warning-demands-apology-for-rekha-sharma-s-statement-on-chaudhary-bhajan-lal-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुलदीप बिश्नोई की चेतावनी,चौधरी भजन लाल पर दिए रेखा शर्मा के बयान पर माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप बिश्नोई की चेतावनी,चौधरी भजन लाल पर दिए रेखा शर्मा के बयान पर माफी की मांग
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 04 May 2026 01:43 PM IST
Link Copied
राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के कार्यकाल पर की गई टिप्पणी से खफा पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा को खुले तौर पर चुनौती दी है। कुलदीप बिश्नोई ने रेखा शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली को भी चेतावनी दी। सोशल मीडिया पर शेयर किए 5.56 मिनट के वीडियो में कुलदीप ने कहा कि आप मुझे मजबूर मत करिए कि मैं कोई ऐसा कदम उठाऊं जो आपको अर्श से फर्श पर ले आए। मैं भाजपा का अनुशासित सिपाही हूं इसलिए चेता रहा हूं नहीं तो अब तक कदम उठा चुका होता।कुलदीप ने कहा रेखा शर्मा से तुरंत माफी मंगवाएं और मोहनलाल बड़ोली से कहिए कि चौधरी भजनलाल का नाम सम्मान के साथ लें। रेखा शर्मा माफी मांगे या उनको नोटिस जारी करिए। नहीं तो यह मामला यहां तक सीमित नहीं रहेगा। मुझे मजबूर मत करिए। मैं वही पुराना शेर हूं। शेर को पिंजरे में रख सकते हैं लेकिन उसके नजदीक जाने की हिम्मत कोई नहीं करता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।