Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Joint Front will not participate in today's talks with the Transport Director; strike to begin from the 5th.

Chandigarh-Haryana News: परिवहन निदेशक के साथ आज वार्ता में शामिल नहीं होगा साझा मोर्चा, 5 से हड़ताल

विज्ञापन
कर्मचारी नेता बोले- उनकी मांगें मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के स्तर की हैं, उन्हीं के साथ वार्ता करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रोडवेज कर्मचारियों का साझा मोर्चा मंगलवार को राज्य परिवहन विभाग के निदेशक के साथ होने वाली वार्ता में शामिल नहीं होगा। साझा मोर्चा में शामिल संगठनों का कहना है कि उनकी मांगें निदेशक स्तर की नहीं है। इन मांगों का समाधान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी या परिवहन मंत्री अनिल विज के स्तर से ही संभव है इसलिए इन्हीं के साथ वार्ता में वह शामिल होंगे। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर 5 नवंबर से दो दिवसीय हड़ताल का फैसला लिया है।
हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) के प्रदेश मंत्री अमित महराना, हरियाणा राज्य परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण नोहरा और साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य नीरज वशिष्ठ ने कहा कि राज्य परिवहन विभाग के निदेशक निखिल गजराज ने मंगलवार को वार्ता का निमंत्रण भेजा है। इस वार्ता में मोर्चा के पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे। हरियाणा रोडवेज के लगभग 20 हजार कर्मचारी 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल लंबित मांगों को पूरा न करने और विभाग के निजीकरण के विरोध में बुलाई हो रही है। कर्मचारी 24 डिपो और 13 सब-डिपो में रोडवेज बसों का चक्का जाम करेंगे। कर्मचारियों को आंदोलन के लिए एकजुट करने के लिए पिछले दिनों रोहतक में राज्यस्तरीय बैठक हुई थी। सोमवार को अंबाला में बैठक करके हड़ताल में कर्मचारियों का समर्थन मांगा। 4 नवंबर तक सभी डिपो में राज्यस्तरीय समिति के पदाधिकारी कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन




हिसार में चक्का जाम, रात्रि भत्ते व चिकित्सा भत्ते के लिए बजट जारी

हिसार। लंबित भत्तों के भुगतान की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को लगातार तीसरे दिन जारी रही। इसके चलते डिपो की सभी बसों के पहिये थमे रहे और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे कर्मचारियों की रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल के साथ बैठक हुई। महाप्रबंधक ने बताया कि बकाया रात्रि भत्ते के लिए 46 लाख रुपये और चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए 50 लाख रुपये का बजट मिल गया है। उन्होंने शेष भत्तों का बजट भी जल्द जारी होने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक बकाया राशि का पूरा भुगतान नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा में हड़ताल से 150 रूट प्रभावित, पांच माह का टीए जारी करने का आदेश
सिरसा। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। डबवाली सब-डिपो के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए। इससे जिले के करीब 150 रूटों पर बस सेवा ठप रही और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। निजी बसों में भीड़ बढ़ने से संचालकों को लाभ हुआ। जीएम अजय दलाल ने कर्मचारियों के पांच माह का करीब 40 लाख रुपये टीए जारी करवाने के आदेश दिए। कर्मचारी अभी भी एलटीसी और अन्य लंबित भत्तों के भुगतान पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed