सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Less than 50 applications received for Mahila Rapido Yojana, future strategy to be decided in two days.

Chandigarh-Haryana News: महिला रैपिडो योजना के लिए 50 से कम आवेदन, दो दिनों में तय होगी आगामी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
- पायलट प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों में 13 मार्च तक मांगे थे आवेदन
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं को एक से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए महिला रैपिडो पायलट प्रोजेक्ट के लिए बेहद कम आवेदन आए हैं। 7 जिलों में जिला कल्याण अधिकारियों के माध्यम से 13 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे मगर संबंधित जिलों में बेहद कम आवेदन आए हैं। 19 मार्च को योजना का शुभारंभ प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यालय के अधिकारी अगले दो-तीन दिनों में ही तय करेंगे कि आवेदन की तिथि बढ़ाए जाए या नहीं।
रैपिडो के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो पहिया वाहन चलाने में सक्षम महिलाओं के लिए योजना शुरू करने की तैयारी है। राज्य के सिरसा, पंचकूला, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल और अंबाला जिलों को योजना में शामिल किया है। योजना के तहत 50 से कम आवेदन आए हैं, इसलिए आगामी सरकार से मंत्रणा के बाद विभाग आगामी निर्णय लेगा। महिला राइडर के जरिये ही महिलाओं को एक से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए योजना शुरू होनी थी। नियमानुसार महिलाओं को संबंधित कंपनी वित्तीय मदद, भत्ते और अन्य सुविधाएं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अनुसूचित जाति-पिछड़ा वर्ग कल्याण (अंत्योदय) के अनुसार जिन जिलों का चयन किया गया है वहां यह देखा गया है कि मोबिलिटी से संबंधित कार्य करने वाली निजी कंपनी रैपिडो कार्य करती है। योजना के लिए 18 से 50 वर्ष तक आयु महिलाओं के आवेदन मांगे गए थे। अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को योजना के तहत वरीयता मिलेगी। निदेशक प्रशांत पंवार का कहना है कि जल्द ही योजना को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी आगे क्या होगा यह भी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed