सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Lucknow became the state coordinator for the Save MNREGA campaign.

Chandigarh-Haryana News: मनरेगा बचाओ अभियान के लिए लखन प्रदेश के समन्वयक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोहतक, महेंद्रगढ़, झज्जर की जिला कार्यकारिणी का गठन
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो


चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने ग्रामीण भारत की आजीविका एवं सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों में समन्वयकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान के दिशा-निर्देशों व प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद की देखरेख में लखन सिंगला को हरियाणा का समन्वयक नियुक्त किया गया है। लखन ने पिछले विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।


राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़, झज्जर तथा रोहतक शहरी जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी को उन्होंने स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुल 20 जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है जबकि 10 जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी का गठन भी जल्द कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed