{"_id":"69dca69218c61a7a340d9ca0","slug":"haryana-state-women-s-commission-summons-masoom-sharma-to-appear-before-it-on-april-18-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्य महिला आयोग का समन, मासूम शर्मा को 18 अप्रैल को पेश होने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्य महिला आयोग का समन, मासूम शर्मा को 18 अप्रैल को पेश होने के निर्देश
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 13 Apr 2026 02:22 PM IST
Link Copied
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को समन जारी कर 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे को पंचकूला स्थित आयोग के दफ्तर में पेश होने के निर्देश दिए हैं। आयोग के अनुसार देहरादून के डीएवी कॉलेज में हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से जाने के बाद मंच पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जो एक सार्वजनिक व्यक्ति के आचरण के खिलाफ माना जा रहा है। इस पूरे मामले में विवाद बढ़ने के बाद मासूम शर्मा ने माफी भी मांग ली थी, लेकिन महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आयोग का कहना है कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो यह महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है। साथ ही, गायक पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। आयोग ने साफ किया है कि तय तारीख पर पेश होकर अपना पक्ष रखना जरूरी है, नहीं तो आगे कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।