{"_id":"6afac50719210aefb30ef394","slug":"major-relief-for-electricity-department-employees-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत, हड़ताल के दो दिन की अनुपस्थिति होगी नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत, हड़ताल के दो दिन की अनुपस्थिति होगी नियमित
Mon, 16 Nov 2026 02:25 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:25 PM IST
सार
इस निर्णय का लाभ नियमित कर्मचारियों के साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) और अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली निगम कार्यालय
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने 22 और 23 अक्टूबर 2026 की राज्यव्यापी हड़ताल की अवधि नियमित करने का फैसला लिया है। निगम की ओर से 16 नवंबर को जारी मेमो के अनुसार, हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की दो दिन की अनुपस्थिति को ‘लीव ऑफ काइंड ड्यू’ के रूप में नियमित किया जाएगा।
इस निर्णय का लाभ नियमित कर्मचारियों के साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) और अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे हड़ताल में शामिल रहने के कारण कर्मचारियों की दो दिन की अनुपस्थिति का मामला निपट सकेगा।
निगम की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। गौरतलब है कि बिजली कर्मचारी 22 और 23 अक्टूबर को विभिन्न मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल पर रहे थे। अब निगम के फैसले से इन दो दिनों की हड़ताल अवधि को नियमित करने का रास्ता साफ हो गया है।