सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   More than 1700 cases of crop residue burning have been reported so far.

Chandigarh-Haryana News: फसल अवशेष जलाने के अब तक 1700 से ज्यादा मामले मिल चुके

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। हरियाणा में फसल अवशेष (फानों) में एक दिन में आग लगाने के 144 मामले सामने आए हैं। अब तक फानों में आग लगाने के 1709 मामले चिह्नित किए जा चुके हैं। पिछले 4 वर्षों में यह सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले वर्ष 2022 में 2092 मामले चिह्नित किए गए थे। शुक्रवार को रोहतक में सबसे अधिक 36 मामले चिह्नित किए गए हैं।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार शुक्रवार को जींद में 29, झज्जर में 20, सोनीपत में 13, सिरसा में 10 और भिवानी में 7 मामले सामने आए। इसी तरह से कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में 6-6 मामले चिह्नित किए गए हैं। कैथल में 8, करनाल में 3, हिसार में 4, अंबाला व चरखी दादरी में 1-1 मामले चिह्नित किए गए हैं। 1 अप्रैल से फाने जलाने वालों की निगरानी जारी है। 1 अप्रैल से 1 मई के बीच 2023 में 266, 2024 में 296 और 2025 में 678 मामले चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed