फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Municipal and fire department employees to observe 'Betrayal Day' on August 18.

हरियाणा: पालिका-फायर कर्मचारी 18 अगस्त को मनाएंगे विश्वासघात दिवस, करेंगे दो घंटे तालाबंदी

Sun, 16 Aug 2026 05:36 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2026 05:36 PM IST
सार

कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने विश्वासघात किया है। सरकार को कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को लागू करना चाहिए। 

विज्ञापन
Municipal and fire department employees to observe 'Betrayal Day' on August 18.
हड़ताल करते कर्मचारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई के समझौते को लागू न करने के विरोध में पालिका एवं फायर कर्मचारी आंदोलन तेज करेंगे। कर्मचारी 18 अगस्त को प्रदेशभर के सभी नगरपालिका, नगर परिषद और नगर निगम कार्यालयों में दो घंटे की तालाबंदी करेंगे। इस दौरान वे "विश्वासघात दिवस" मनाएंगे।
विज्ञापन


नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने यह जानकारी दी। अन्य नेताओं ने भी आंदोलन का समर्थन किया। सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा समाप्त करने और न्यूनतम वेतन देने सहित 17 मांगों पर सहमति जताई थी। इसके बावजूद इन मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने विश्वासघात किया है। सरकार को कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते को लागू करना चाहिए। शास्त्री ने कहा, सफाई और सीवर कर्मचारियों की जान की कीमत किसी भी सरकारी योजना से कम नहीं है। उन्होंने सरकार से सीवर में होने वाली मौतों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चरण का आंदोलन
आंदोलन के अगले चरण में पालिका और फायर कर्मचारी सभी नगरपालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों के प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपेंगे। वे अध्यक्ष, महापौर और सदन के सदस्यों से मिलेंगे। संघ की मांग है कि सदन कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजें। इससे सरकार पर समझौते को लागू करने का दबाव बनेगा।

विधायकों के आवासों पर प्रदर्शन
संघ ने घोषणा की है कि 20 से 25 अगस्त तक प्रदेश के सभी 90 विधायकों के आवासों और कार्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान कर्मचारी जनता से सहयोग की अपील करेंगे। वे सरकार से सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैये पर सवाल करेंगे। सीवर में हो रही मौतों को रोकने के लिए ठोस कदम न उठाने पर भी सवाल उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed