फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Major relief for UG and PG students in Haryana

हरियाणा में यूजी-पीजी छात्रों को बड़ी राहत: फीस जमा करने की बढ़ी अंतिम तिथि, उच्च शिक्षा विभाग के आदेश

Sun, 16 Aug 2026 10:31 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

उच्च शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि विभिन्न कॉलेजों और छात्रों की ओर से प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने और समय बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हुए थे।

विज्ञापन
Major relief for UG and PG students in Haryana
उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में प्रमोशन/प्रवेश लेने वाले छात्रों को राहत मिली है। उच्च शिक्षा विभाग ने फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी है। 
विज्ञापन



पहले तय समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने वाले छात्र अब अतिरिक्त समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। उच्च शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि विभिन्न कॉलेजों और छात्रों की ओर से प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने और समय बढ़ाने के अनुरोध प्राप्त हुए थे। इन्हीं अनुरोधों को देखते हुए फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


यह व्यवस्था हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के अंतर्गत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में लागू होगी। विभाग ने संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और कॉलेज प्राचार्यों को विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने तथा लंबित प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए हैं। अब संबंधित विद्यार्थी 23 अगस्त तक प्रमोशन/प्रवेश की फीस जमा कर सकेंगे। विभाग का उद्देश्य शेष विद्यार्थियों को अवसर देकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed