फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sikh groups issue ultimatum to the govt

सिख जत्थेबंदियों का सरकार को अल्टीमेटम: मांगें न मानीं तो इस दिन अंबाला करेंगे कूच, चंडीगढ़ में की प्रेसवार्ता

Sun, 16 Aug 2026 03:14 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Aug 2026 03:14 PM IST
सार

जत्थेबंदियों ने कहा अगर सरकार मांगें नहीं मानती तो 25 अगस्त को विशाल एकत्रीकरण का एलान किया है। यह एकत्रीकरण अंबाला के गुरुद्वारा मंजी साहिब में होगा। 

विज्ञापन
Sikh groups issue ultimatum to the govt
सिख जत्थेबंदियों की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला में 13 अगस्त को हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न जत्थेबंदियों ने 25 अगस्त को विशाल एकत्रीकरण का एलान किया है। यह एकत्रीकरण अंबाला के गुरुद्वारा मंजी साहिब में होगा। जत्थेबंदियों ने प्रशासन से अपनी मांगों पर तुरंत अमल करने की अपील की है। आज चंडीगढ़ के किसान भवन में इसको लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता हुई। 

विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि 7 अगस्त को गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में हरसिमरन मंड ने सिख नौजवानों पर कथित तौर पर गाड़ी चढ़ाई और संगत से दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पर कार्रवाई के बजाय सिख नौजवानों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। 13 अगस्त को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) और अन्य संगत ने इस ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाई। प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें बड़ी संख्या में संगत घायल हुई और वाहन क्षतिग्रस्त हुए। जत्थेबंदियों ने इस कार्रवाई को पुलिस अत्याचार बताया है।
विज्ञापन

 
प्रमुख मांगें
हरसिमरन मंड के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के तहत उसकी गिरफ्तारी। 13 अगस्त को सिख जत्थेबंदियों और संगत पर दर्ज झूठे मुकदमों को बिना शर्त रद्द किया जाए। साथ ही, गिरफ्तार नौजवानों को बिना शर्त रिहा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी रणनीति
यदि प्रशासन मांगों पर अमल नहीं करता, तो 25 अगस्त को अंबाला में विशाल एकत्रीकरण होगा। इसमें अगले संघर्ष की रूपरेखा तय होगी। इसे सफल बनाने के लिए निहंग सिंह जत्थेबंदियों, किसान यूनियनों और अन्य सिख संप्रदायों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। लाखों लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed