सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rajya Sabha Elections: Karmaveer Bodh will be the Congress Rajya Sabha candidate

राज्यसभा चुनाव: कर्मवीर बौद्ध होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, अभी कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं

अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 04 Mar 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए कर्मवीर बौद्ध को अपना उम्मीदवार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह नामांकन पत्र दाखिल करने से संबंधित दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करवा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस हाई कमान की ओर से अभी तक कर्मवीर बौद्ध के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Rajya Sabha Elections: Karmaveer Bodh will be the Congress Rajya Sabha candidate
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कर्मवीर बोद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह  नामांकन पत्र  दाखिल करवाने से जुड़े डॉक्यूमेंट की प्रकिया पूरी करवा रहे हैं। कांग्रेस हाई कमान ने कर्मवीर बौद्ध के नाम का अभी आधिकारिक कोई पत्र जारी नहीं किया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कर्मबीर बौद्ध और लीगल टीम मौजूद हैं।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि कर्मवीर सिंह बौद्ध किसी भी गुट या खेमे से जुड़े हुए नेता नहीं माने जाते। यही कारण है कि उन्हें संगठन के भीतर एक संतुलित और सर्व स्वीकार्य चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। वे ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते रहे हैं। एससी समुदाय से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को सामाजिक संतुलन के नजरिये से भी एक अहम दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वयं उनके नाम का सुझाव दिया है। हालांकि, इस दौड़ में हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदय भान का नाम भी मजबूती से लिया जा रहा था। संगठन में लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका के चलते वे भी प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed