{"_id":"69f5160f7fd0e10eb20c2938","slug":"self-census-completed-in-the-state-89-more-people-participated-than-the-target-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1094-1009555-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में स्वगणना पूरी, लक्ष्य से 89% अधिक लोगों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में स्वगणना पूरी, लक्ष्य से 89% अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में स्वगणना पूरी हो गई है। राज्य में कुल तीन लाख 32 हजार 456 लोगों ने स्वगणना की है जो कुल लक्ष्य का 89 फीसदी से ज्यादा है। राज्य के रोहतक, सिरसा, झज्जर और फतेहाबाद में लक्ष्य के मुकाबले 90 फीसदी ज्यादा लोगों ने स्वगणना की।
अब राज्य में जनगणना का काम शुरू हो गया है। प्रदेश के 52,000 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में शुक्रवार को जनगणना और घरों की सूची बनाने का काम शुरू हुआ। यह काम प्रशिक्षित प्रगणकों (गणना करने वाले कर्मचारियों) के जरिए किया जा रहा है। इन प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को पिछले एक महीने से प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे अपना काम सही और आसानी से कर सकें।
इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से हो रही है यानी सभी जानकारी मोबाइल एप के जरिए दर्ज की जाएगी। जिन लोगों ने पहले ही ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन कर लिया है उन्हें सिर्फ अपनी स्वगणना की आईडी जनगणना कर्मी को दिखानी होगी। इस कार्य के दौरान जनणना कर्मी हर घर पर जाकर उसका नंबर दर्ज कर रहे हैं। हर क्षेत्र में घरों को क्रमवार नंबर दिया जाएगा।
जहां सेक्टर वाली कॉलोनियां हैं वहां सेक्टर नंबर और घर का नंबर इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही प्रगणक अपने इलाके की हर गली, मोहल्ले और बस्ती का सर्वे भी करेंगे ताकि कोई भी घर या परिवार छूट न जाए।
जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रगणकों का पूरा सहयोग करें। अगर किसी को संदेह हो तो वह प्रगणक का पहचान पत्र देख सकता है जिस पर स्कैन कोड भी होता है। उन्होंने कहा कि लोग टीम का सम्मान करें और सही जानकारी दें। पंचायत व स्थानीय निकायों से भी मदद की अपील की गई है।
उन्होंने बताया कि किसी भी मदद या समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1885 सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध है। यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना है इसलिए शुरुआत में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं जिन्हें विभाग जल्द ठीक कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रगणक और सुपरवाइजर बहुत महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं इसलिए उन्हें सहयोग देना सभी की जिम्मेदारी है।
Trending Videos