{"_id":"697870010518aef5ed08e41c","slug":"six-officers-including-five-ias-officers-transferred-haryana-sudhir-rajpal-home-secretary-sumita-mishra-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुधीर राजपाल बने गृह सचिव, सुमिता मिश्रा को वित्तायुक्त का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुधीर राजपाल बने गृह सचिव, सुमिता मिश्रा को वित्तायुक्त का प्रभार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 27 Jan 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा में पांच आईएएस समेत छह अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सुधीर राजपाल गृह सचिव बनाए गए हैं। सुमिता मिश्रा को वित्तायुक्त का कार्यभार दिया गया है।
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा सरकार ने मंगलवार को 6 सीनियर आईएएस/आईआरपीएस अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया। इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किया।
सुधीर राजपाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों में तैनात किया गया है। उन्हें पर्यावरण, वन और वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार भी सौंपा गया है।
डॉ. सुमिता मिश्रा को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी और फाइनेंशियल कमिश्नर, रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट और कंसोलिडेशन डिपार्टमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, वह एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, और आयुष डिपार्टमेंट्स का भी चार्ज संभालेंगी।
अरुण कुमार गुप्ता मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बने रहेंगे, साथ ही उन्हें वित्त और योजना विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
डॉ. साकेत कुमार को उनके मौजूदा कामों के अलावा कमिश्नर और सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, और सदस्य सचिव, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पद पर तैनात किया गया है।
राम कुमार सिंह को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त सीईओ नियुक्त किया गया है।
विनय कुमार, आईआरपीएस को कमिश्नर, नगर निगम, पंचकूला, जिला नगर आयुक्त, पंचकूला और ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के पद पर तैनात किया गया है।
Trending Videos