सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   STF tightens its grip: 145 accused, including 22 wanted criminals, arrested

एसटीएफ का शिकंजा : 22 इनामी बदमाशों समेत 145 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसटीएफ प्रमुख आईपीएस बी. सतीश बालन के सुपरविजन में एक्शन
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 71 गिरोह के सक्रिय सदस्य, 22 इनामी बदमाश और संगठित अपराध से जुड़े 20 अन्य आरोपी शामिल हैं। एसटीएफ प्रमुख बी. सतीश बालन के देखरेख में हुई कार्रवाई के दौरान दबोचे गए ज्यादातर बदमाश दूसरे राज्यों में सक्रिय कुख्यात गैंग से जुड़े हुए हैं।


2 माह में एसटीएफ ने 22 विदेशी पिस्तौल, 9 देसी पिस्तौल, 2 मैगजीन और 65 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान चार अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच अपराधी घायल भी हुए हैं। इसी तरह एसटीएफ ने विदेशों में सक्रिय बदमाशों पर भी शिकंजा कसा है। थाईलैंड, अमेरिका और मॉस्को में सक्रिय चार बदमाशों अंकित शोकीन, अमन भैंसवाल, सोमवीर उर्फ मोटा और शीलू डाहर को पकड़कर भारत लाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में पुलिस संगठित अपराध और गिरोहबाजी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। आधुनिक तकनीक, मजबूत खुफिया तंत्र और अन्य राज्यों व विदेशी एजेंसियों के साथ समन्वय के जरिए अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है।



ये बड़ी साजिशें नाकाम, कई चर्चित मामलों का खुलासा

- अंबाला के बलदेवनगर थाना परिसर में खड़ी मारुति कार में विस्फोट की साजिश का भंडाफोड़, पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर-आतंकी नेटवर्क का लिंक सामने आया, सात आरोपी गिरफ्तार किए।

- फिल्म निर्माता के घर पर फायरिंग मामले में एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार कर उगाही विरोधी इकाई को सौंपे गए।

- करनाल में विदेशी पिस्तौल के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, जांच में भारत और अमेरिका में हत्या व रंगदारी की साजिशों से जुड़े होने का खुलासा हुआ।

- अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से जम्मू की आरएसपुरा किशोर जेल से फरार दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, जम्मू पुलिस को सौंपे गए।

- गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित शोरूम पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी पकड़े, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed