{"_id":"6978baab1497bb15c40d4f9c","slug":"sudhir-is-the-home-secretary-sumita-is-the-finance-commissioner-and-arun-is-the-new-finance-secretary-of-the-state-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-933786-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सुधीर गृह सचिव, सुमिता वित्तायुक्त व अरुण राज्य के नए वित्त सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सुधीर गृह सचिव, सुमिता वित्तायुक्त व अरुण राज्य के नए वित्त सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
हरियाणा सरकार ने पांच आईएएस व एक आईआरपीएस के स्थानांतरण व नियुक्ति के आदेश किए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके तहत पांच आईएएस व एक आईआरपीएस के स्थानांतरण व नियुक्ति के आदेश जारी किए। 1990 बैच के आईएएस सुधीर राजपाल राज्य के नए गृह सचिव होंगे। उन्हें गृह, कारागार, आपराधिक जांच व न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही
पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा है।
1990 बैच की आईएएस सुमिता मिश्रा राज्य की नई वित्तायुक्त होंगी। उन्हें राजस्व व आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान व आयुष विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, 1992 बैच के अरुण कुमार गुप्ता जो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हैं उन्हें राज्य के वित्त एवं योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति इस लिहाज से महत्वपूर्ण हैं क्योंकि राज्य सरकार बजट की तैयारी में जुटी है। अभी तक इस विभाग का चार्ज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के पास था जो फिलहाल बाईपास सर्जरी के बाद बेड रेस्ट पर हैं।
साकेत कुमार की और बढ़ी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्यरत 2005 बैच के आईएएस साकेत कुमार की राज्य सरकार ने जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। राज्य सरकार ने उन्हें शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। साल 2012 बैच के आईएएस आरके सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव व पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है। आईआरपीएस अधिकारी विनय कुमार को नगर निगम पंचकूला का आयुक्त, जिला नगर आयुक्त व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का विशेष कार्य अधिकारी का कार्यभार साैंपा है।
Trending Videos