सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tributes paid to former Deputy Prime Minister Chaudhary Devi Lal on his death anniversary

Chandigarh-Haryana News: पुण्यतिथि पर पूर्व उपप्रधानमंत्री चाैधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

चंडीगढ़। पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 25वीं पुण्यतिथि पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। नई दिल्ली स्थित उनके संघर्ष स्थल पर मुख्य आयोजन हुआ। यहां इनेलो नेताओं, कार्यकर्ताओं व अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल किसान, मजदूर और कमेरों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने हमेशा गरीब और दबे-कुचले वर्ग की आवाज उठाई और उनके हित में फैसले लिए। पार्टी का पहला लक्ष्य देवीलाल की नीतियों पर चलना है क्योंकि उन्हीं के रास्ते पर चलकर समाज के हर वर्ग का भला किया जा सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि देवीलाल ने बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना शुरू की, कर्ज में डूबे किसानों को राहत दी और ट्रैक्टर को काॅमर्शियल श्रेणी से बाहर किया। साथ ही अनुसूचित वर्ग के लिए चौपाल बनवाने और महिलाओं के लिए जच्चा-बच्चा भत्ता जैसी योजनाएं लागू कीं। इस मौके पर प्रदेशभर में सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं भी हुईं जहां लोगों ने चाैधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed